{"_id":"58542bbc4f1c1bd20964a08b","slug":"zuma-paith-mein-jaam-laga","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमा पैठ में जाम लगा, पुलिस ने लाठियां भांजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमा पैठ में जाम लगा, पुलिस ने लाठियां भांजी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खतौली में जुमा पैठ की वजह से जीटी रोड पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के खतौली में जीटी रोड पर जुमा पैठ में खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़भाड़ से जाम लग गया। जिससे राहगीरों का भी निकलना मुश्किल हो गया था। पुलिस ने फड़ लगाकर बैठे दुकानदारों पर लाठियां भांजकर जाम खुलवाया।
नगर में प्रत्येक शुक्रवार को जुमा पैठ लगती है। दुकानदार जीटी रोड पर फड़ लगाकर सामान बेचते हैं। सुबह जीटी रोड पर लगी जुमा पैठ में खरीदारी को लेकर लोगों की काफी भीड़भाड़ हो गई थी। जिससे जीटी रोड पर जाम लग गया और राहगीरों को भारी परेशानियां उठानी पड़ी। जाम की सूचना पर पुलिस पैठ में पहुंची।
पुलिस ने कई दुकानों को लाठियां भांजकर सड़क से उठाया। तब कहीं जाकर जीटी रोड जाम खुल सका। जाम खुलने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। विदित हो कि अक्सर जुमा पैठ वाले दिन जीटी रोड पर जाम लग जाता है। नगरवासी जीटी रोड से जुमा पैठ दूसरी जगह पर लगवाने की कई बार मांग भी कर चुके हैं, लेकिन आजतक जुमा पैठ का स्थान नहीं बदला जा सका है।