फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Zilla Parishad Market is deprived of basic facilities

Muzaffarnagar News: मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं जिला परिषद मार्केट

Sat, 22 Apr 2023 05:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad Market is deprived of basic facilities
- दुकानदार किराया, हाउस टैक्स, वाटर टैक्स देते है फिर भी सुविधा नहीं
विज्ञापन

- मार्केट में कई जगह गड्ढे, शौचालय में लगा ताला, वर्षों से पुताई नहीं हुई


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला परिषद मार्केट में लगभग 200 दुकानें है। ये सभी जिला पंचायत को किराया, वाटर टैक्स, हाउस टैक्स आदि देते हैं। मार्केट में इस समय एक भी मूलभूत सुविधा नहीं है। शौचालय का हर समय ताला लगा रहता है। मार्केट की नालियों के चेनर टूटे हैं, सड़क में गड्ढे हैं। एक साल से यहां न पुताई हुई है और न रंगाई। बिजली के तार फैले होने से यहां कभी भी हादसा हो सकता है।

जिला परिषद मार्केट के दवा व्यापारी शक्ति कुमार का कहना है कि हमारे बाजार में दूर-दूर से ग्राहक आते हैं। मार्केट में न तो शीतल जल की व्यवस्था है और न ही शौचालय आदि की। आम आदमी को यहां परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दवा व्यापारी योगेश मदान का कहना है कि यहां नाली पर लगे चेनर टूट गए हैं। वाहनों के निकलने में परेशानी होती है। कई बार जिला पंचायत में लिखित में दे चुके हैं। सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा व्यापारी अमित गर्ग का कहना है कि मार्केट की समस्याओं को लेकर हम लोग जिला पंचायत अध्यक्ष से कई बार मिल चुके हैं। दुकानों की दीवार से पपड़ी टूटकर गिर रही है। पुताई तक नहीं कराई जाती है। बरसात के पानी के पाइप टूट चुके हैं।
दवा व्यापारी मनोज कुमार का कहना है कि जब किराये के साथ हाउस और वाटर टैक्स तक की वसूली हो रही है तो यहां व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला पंचायत की है। एक सफाई कर्मचारी मार्केट में था वह भी हटा लिया है।



मार्केट के कुछ लोग समस्याओं को लेकर उनसे मिले हैं। समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। समस्याओं का जल्द ही निराकरण हो जाएगा। - निर्वालडॉ वीरपाल निर्वाल, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed