फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Zero drugs campaign breaks on drug trade

जीरो ड्रग्स अभियान से नशे के कारोबार पर ब्रेक

Fri, 26 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Zero drugs campaign breaks on drug trade
शहर में जानसठ रोड स्थित विष्णु विहान में बना नशा मुक्ति आश्रम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जीरो ड्रग्स अभियान से नशे के कारोबार पर ब्रेक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए जनपद पुलिस करीब एक साल से लगातार जीरो ड्रग्स अभियान चलाए हुए है। लॉकडाउन से पहले तीन महीने में ही इस अभियान के तहत ढाई सौ से अधिक नशे के कारोबारियों को गिरफ्तार कर करीब डेढ़ हजार किलो नशीले पदार्थ बरामद किए जा चुके हैं।
जनपद को नशा मुक्त करने के लिए एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा करीब एक साल पूर्व जीरो ड्रग्स अभियान की शुरूआत की थी। इसके तहत एसएसपी ने कई टीमें बनाकर लगातार नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई बड़े खुलासे किए। जिनमें से एक देशभर में नकली शराब की सप्लाई से जुड़ा हुआ था। इसके लिए जनपद पुलिस को डीजीपी समेत प्रदेश शासन की ओर से भी प्रोत्साहित किया गया था। इसके बाद भी पुलिस का नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी रहा और लॉकडाउन से पहले तीन महीने की अवधि में ही 253 नशे के कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ इतने ही मुकदमे दर्ज किए गए। इन नशे के कारोबारियों से दिसंबर 2019 से 20 फरवरी 2020 तक की अवधि में ही 30138 किलोग्राम चरस, 1257.68 किलो गांजा, 281.66 किलो डोडा बरामद किया जा चुका है। वहीं, 8.35 लाख नशे की गोलियां एवं इंजेक्शन भी इस अवधि में बरामद किए गए।
विज्ञापन

- चार मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ भी कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। दिसंबर 2019 से लेकर 20 फरवरी 2020 तक की अवधि में पुलिस ने ऐसे मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की, जहां अवैध रूप से दवाओं के रूप में नशे का कारोबार किया जाता था। इस अवधि में चार मेडिकल स्टोर्स संचालकों को भी गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। इन मेडिकल स्टोर्स को सील भी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा मुक्ति आश्रम में है 19 लोग
नशा मुक्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। प्राईवेट में जानसठ रोड स्थित विष्णु विहार कालोनी में नशा मुक्ति आश्रम संचालित है। आठ वर्ष से यहां चल रहा है। संचालक शिवराज सिंह ने बताया कि यहां पर नशा करने वालों का छह माह का कोर्स यहीं पर रह कर कराया जाता है। सुबह से शाम तक क्लास चलती है। वर्तमान में 19 लोग यहां भर्ती है, जिनमें से तीन नए और 16 पुराने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed