{"_id":"699df8864f5bc513b9022c3b","slug":"youths-on-facebook-recorded-florida-video-report-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1007-165901-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: फेसबुक पर युवक ने लगाई आपत्तिजनक वीडियो, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: फेसबुक पर युवक ने लगाई आपत्तिजनक वीडियो, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
ककरौली। क्षेत्र के जटवाड़ा गांव निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल की है। इससे हिंदू समाज के लोगों में रोष फैल गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना ककरौली क्षेत्र के जटवाड़ा गांव निवासी एक युवक ने अपनी फेसबुक स्टोरी पर मंगलवार दोपहर एक वीडियो लगाई। जिसमें मुसलमानों को संभलने व जागने जैसी बात लिखी है। वीडियो में और भी अन्य गलत टिप्पणी की गई। वायरल वीडियो में कुछ युवक मुंह पर कपड़ा लपेटकर तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से हिंदू समाज के लोगों में रोष है। कुछ लोगों ने एक्स पर पोस्ट करके उत्तर प्रदेश पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने बताया कि वीडियो कहीं बाहर की व पुरानी लग रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले जटवाड़ा गांव निवासी सहरुद्दीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।