फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth should build life with values: Dayadev

संस्कारों से जीवन का निर्माण करें युवा: दयादेव

Sun, 13 Aug 2023 08:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
Youth should build life with values: Dayadev
मुजफ्फरनगर। वैदिक साधना संस्कृत विधा आश्रम चरथावल के अधिष्ठाता आचार्य दयादेव ने कहा कि युवा संस्कारों की शक्ति से जीवन का निर्माण करें।
विज्ञापन

पुरुषार्थी काॅलोनी में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती वर्ष में आयोजित कार्यक्रम में पधारे आचार्य ने कहा कि युवाओं का संस्कारित जीवन राष्ट्र की अमूल्य संपदा है। परिवार यज्ञ से जुड़ेंगे, तभी ऋषियों की वाणी घर-घर पहुंचेगी। प्रत्येक भारतीय का यह धर्म है कि सनातन वैदिक संस्कृति के आदर्शों, सिद्धांतो और परंपराओं से भावी पीढ़ी को अवगत कराएं। गुरुकुलों को पुर्नजीवित किया जाए, ताकि नए मत-मतान्तरों से राष्ट्र की रक्षा हो सके। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि सदाचरण ही धर्म की कसौटी है। आर्य समाज आनंदपुरी के पूर्व प्रधान जनेश्वर प्रसाद आर्य, सुरेंद्र कुमार, विशाल, प्रदीप आर्य, बालेश्वर, सत्यव्रत आर्य, गजेंद्र सिंह राणा, सहदेव सिंह आर्य, शांता प्रकाश आर्य, सुभाष आर्य, सुरेश चन्द्र आर्य, यज्ञदत्त आर्य ने विचार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed