फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth shot himself in domestic dispute

घरेलू कलह में युवक ने खुद को गोली मारकर जान दी

Fri, 24 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Youth shot himself in domestic dispute
रतनपुरी के गांव कितास निवासी मृतक रामकुमार का फाइल फोटो। - फोटो : KHATAULI
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव कितास में गृह क्लेश के चलते युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक के परिजनों ने उसकी पत्नी के साथ ही ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कितास निवासी साहब सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसके छोटे भाई रामकुमार उर्फ सोनू की शादी गत 20 जून 2006 को खतौली के मोहल्ला सैनीनगर निवासी वंदना के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी वंदना व उसके परिजन रामकुमार को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करते थे। एक बार वंदना ने मायके में आत्मदाह का प्रयास भी किया था, जिसके इलाज के लिए रामकुमार को अपनी साढ़े सात बीघा जमीन भी बेचनी पड़ी थी। आरोप है कि इसके बावजूद वंदना व उसके परिजन लगातार रामकुमार को परेशान करते थे और करीब दो माह से वंदना अपने मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन

आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 8.30 बजे रामकुमार ने अपनी बहन उषा को कॉल कर जल्दी घर आने के लिए कहा और खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान रामकुमार का बेटा सूरज (12) भी मौके पर ही मौजूद था, जिसने पिता के लहूलुहान होकर जमीन पर गिरने के बाद शोर मचाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। शव की तलाशी लिए जाने पर उसकी जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने पत्नी वंदना, ससुर अनिल, सास बालेश व साले विकास और लोकेश उर्फ प्रवीण द्वारा मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी हुई थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजते हुए भाई की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed