{"_id":"6ac3ff7eacc90b484a0f355e","slug":"100-schools-failed-to-record-online-attendance-despite-five-notices-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-182388-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पांच नोटिस के बाद भी 100 विद्यालयों ने नहीं दर्ज की ऑनलाइन हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पांच नोटिस के बाद भी 100 विद्यालयों ने नहीं दर्ज की ऑनलाइन हाजिरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। छात्रों और शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने के निर्देशों का जिले के 100 विद्यालयों में पालन नहीं हो रहा है। विभाग की ओर से इन विद्यालयों को अब तक पांच बार नोटिस भेजे जा चुके हैं। इसके बावजूद नियमित ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है। सोमवार को डीआईओएस ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए संबंधित विद्यालयों को ऑनलाइन हाजिरी नियमित रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए।
ऑनलाइन हाजिरी विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने का माध्यम है। रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने से विद्यार्थियों की उपस्थिति की विभागीय निगरानी प्रभावित हो रही है। साथ ही छात्रवृत्ति समेत उन योजनाओं और प्रक्रियाओं में भी परेशानी आ सकती है, जिनमें विद्यार्थी की उपस्थिति या विद्यालय से संबंधित डिजिटल रिकॉर्ड का सत्यापन जरूरी है।
डीआईओएस हरिकेश यादव ने बताया कि राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जा रही है, लेकिन वित्तविहीन विद्यालय इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऑनलाइन हाजिरी दर्ज न करने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।