फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth run with the spirit of patriotism

देश प्रेम के जज्बे के साथ दौड़े बच्चे, बूढ़े और जवान

Sun, 14 Aug 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Youth run with the spirit of patriotism
जीआईसी के मैदान में जज्बा दौड में प्रतिभाग करते युवक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- सीडीएस जनरल बिपिन रावत को समर्पित जज्बा दौड़ का आयोजन
विज्ञापन

- केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिलदेव ने की अगुवाई
- हाथों में तिरंगा, भारतमाता की जय, वंदेमातरम के जयघोष से गूंजा शहर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। समर्पित युवा समिति के तत्वावधान में सीडीएस जनरल बिपिन रावत को समर्पित जज्बा दौड़ में हजारों युवा दौड़े। हाथों में तिरंगा, भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी युवाओं के साथ दौड़कर उत्साह बढ़ाया।
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से सुबह पांच बजे से ही युवा एकत्र होने शुरू हो गए। प्रात: छह बजे देश भक्ति के जज्बे के साथ दौड़ में भाग लिया। दौड़ का शुभारंभ जीआईसी के मुख्य द्वार से बालिकाओं को हरी झंडी दिखाकर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान और राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया। इसके बाद मैदान के दूसरे गेट से दौड़ प्रारंभ हुई। बालियान और अग्रवाल दौड़ में शामिल हुए। जज्बा दौड़ में बालक-बालिकाओं के बीच उत्साह नजर आया। पूरा मार्ग राष्ट्र प्रेम के वातावरण से सराबोर हो गया। हाथों में तिरंगा, भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारों से पूरा मार्ग गुंजायमान रहा। मार्ग में कई स्थानों पर दौड़ रहे युवाओं पर फूलों की वर्षा भी हुई। दौड़ में वयोवृद्ध धर्मपाल भी शामिल हुए।
विज्ञापन

शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान और राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने तिरंगा फहराया। शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति का रंग
राजकीय इंटर के मैदान में देशभक्ति को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी हुई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुति को सभी ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे शामिल
समर्पित युवा समिति के संरक्षक सत्य प्रकाश रेशू और संचालक अमित पटपटिया ने दौड़ में भाग लेने वाले सभी लोगों का आभार जताया। आयोजन में मुख्य रूप से अजय जुनेजा, भूषण अरोरा, नितिन अरोरा, राजनीश शर्मा, मनीष भारती आदि का सहयोग रहा। संचालन भारत भूषण ने किया।
लक्की ड्रा के माध्यम से 15 साइकिल वितरित
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान लक्की ड्रा के माध्यम से 15 युवाओं को सत्यप्रकाश रेशू ने साइकिल का वितरण किया। टी शर्ट और कैप का वितरण भी किया गया।
इन मार्गों से दौड़े युवा
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, जिला अस्पताल, घास मंडी, अंसारी रोड, मालवीय चौक, झांसी की रानी, प्रकाश चौक से वापस जीआईसी के मैदान तक दौड़ का आयोजन किया गया। महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग दौड़ हुई।

फरमानी नाज भी हुई शामिल
अपनी आवाज से देश में अपनी पहचान बनाने वाली जिले की उभरती कलाकार फरमानी नाज भी जज्बा दौड़ में शामिल हुई। जीआईसी के मैदान में उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed