फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth killed in accident, four companions injured

हादसे में युवक की मौत, चार साथी घायल

Thu, 02 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in accident, four companions injured
छपार क्षेत्र खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जो सिसोना के पास केंटर से टकराई। जिसमें एक युवक की मौत हो ग? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हादसे में युवक की मौत, चार साथी घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/छपार। शहर से पांच युवक कार से हरिद्वार घूमने जा रहे थे। छपार क्षेत्र में सिसोना के पास नेशनल हाईवे पर एक ढाबे पर कार खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके चार साथी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों एक घायल को मेरठ मेरठ रेफर कर दिया गया।

नई मंडी कोतवाली क्षेेत्र के गांधीनगर, पटेलनगर, भरतिया कालोनी के पांच दोस्त नए साल पर घूमने के लिए ब्रेजा कार से हरिद्वार जा रहे थे। बुधवार की रात्रि करीब ग्यारह बजे नेशनल हाईवे पर छपार थाना क्षेत्र के गांव सिसोना के पास पहुंचे, तो सड़क किनारे एक ढाबे पर कैंटर खडा था। कार पीछे से उसके नीचे जा घुसी। कार सवार अभिषेक (22) पुत्र राकेश निवासी मोहल्ला गांधीनगर, आशु, निवासी पटेल नगर घायल हो गए, जबकि कार चालक मुनेश, तुषार निवासी भरतिया कालोनी, सूरज निवासी गांधीनगर को मामूली चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भेजवाया। वहां उपचार के दौरान अभिषेक पुत्र राकेश की मौत हो गई। डॉक्टरों ने आशु को गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर कर दिया। मृतअभिषेक फोटोग्राफर था। वे तीन भाई हैं। बड़ा गौरव शादीशुदा है। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। हादसे के बाद कैंटर का चालक फरार हो गया। मृतक के भाई गौरव ने कैंटर चालक के विरुद्ध छपार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed