फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth killed by adopting with knives in money dispute

Muzaffarnagar News: रुपयों के विवाद में चाकुओं से गोद कर युवक की हत्या

Wed, 11 Oct 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 11 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by adopting with knives in money dispute
जानसठ के गांव चितौड़ा में युवक की हत्या के बाद पुलिस बल तैनात
- हमलावर व मृतक दोनों युवक हैं मौसेरे भाई, अभी नहीं दी तहरीर
विज्ञापन

- शव पोस्टमार्टम को भेजा, सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव चितौड़ा में रुपयों के लेनदेन को लेकर मौसेरे भाइयों में विवाद हो गया। तब एक भाई ने दूसरे मौसेरे भाई को अपने साथियों के साथ गांव के चौराहे पर घेर कर चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी। सूचना पर एसपी देहात व सीओ जानसठ ने गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में पुलिस तैनात है।

चितौड़ा निवासी अली मोहम्मद (28) और अहमद अली मौसेरे भाई हैं। अली मोहम्मद के अहमद अली पर कुछ रुपये बकाया थे। गांव में दोनों युवक अपने मौसा नफीस के बेटे के वलीमे की दावत में आए थे। इसी बीच दोनों युवकों में पैसे को लेकर विवाद हो गया। उस समय तो परिवार के सदस्यों ने मामला निबटा दिया और दोनों ही पक्ष के लोग चले गए। कुछ देर बाद अली मोहम्मद अकेला गांव में अंसारियान चौराहे से होते हुए कहीं जा रहा था। आरोप है कि वहां पर अहमद अली ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया और चाकुओं से हमला कर उसे घायल कर दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

हमले की सूचना पर घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव में पहुंची और घायल को सीएचसी जानसठ भिजवाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अली मोहम्मद की मौत हो गई। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ जानसठ शकील अहमद मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ का कहना है कि दोनों युवक मौसेरे भाई हैं। उनमें लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था इसी के चलते युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया था। युवक की मौत हुई है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। उधर, इस घटना को लेकर गांव में दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed