फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth in custody in Abdul Salam murder case

अब्दुल सलाम हत्याकांड में युवकों को उठाया

Mon, 03 Feb 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth in custody in Abdul Salam murder case
अब्दुल सलाम हत्याकांड में युवक हिरासत में
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने खालापार के अब्दुल सलाम हत्याकांड में कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी वृद्ध सूफी अब्दुल सलाम (60 वर्ष) ताबीज और देशी दवा देने का काम करता था। घर के बाहर बैठक में ही वह बैठता था। 27 जनवरी देर रात एक युवक बैठक में पहुंचा और अंदर घुसकर वहां बैठे वृद्ध की गोली मार कर हत्या कर दी थी। वृद्ध के बेटे शाकिर ने अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या की वारदात के सात दिन बाद भी पुलिस हत्यारों को न तो चिह्नित कर सकी है और न ही हत्या की वजह ही पता लगा पाई है। हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि बहुत जल्द हत्या कांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

---
टोल प्लाजा पर मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। शनिवार को रोहाना में स्थित टोल प्लाजा पर युवकों द्वारा हंगामा करने तथा केबिन में घुस कर लेन इंचार्ज के साथ मारपीट करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मैनेजर कुलदीप शेखावत ने राकी राना उर्फ विशाल आदि के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 पर स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर शनिवार शाम को बाइक सवार कुछ युवक पहुंचे थे। युवकों ने वहां हंगामा किया। इसके साथ की केबिन में घुस कर लेन इंचार्ज दलीप कटारा के साथ मारपीट की और धमकी देकर फरार हो गए थे। शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed