फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   youth got anti-coronavirus vaccine

जिले में युवा वर्ग 1103 नागरिकों ने टीका लगवाया

Wed, 02 Jun 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
youth got anti-coronavirus vaccine
युवाओं ने कोरोनारोधी टीका लगवाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में दूसरे दिन भी युवा वर्ग के लिए 18 पार के नागरिकों का टीकाकरण हुआ, जिसमें 1103 लोगों ने टीका लगवाया। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए भी टीकाकरण हुआ।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि बुधवार को जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के 2662 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 2295 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 367 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग में 1047 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

उधर, खालापार में सेक्यूलर फ्रंट, जमीयत-उलमा ए हिंद, हमारा नारा भाई चारा, उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन व जिला अस्पताल के सहयोग से शहीद चौक खालापार स्थित हाजी तौफीक परिसर में टीकाकरण शिविर लगाया गया। शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार, गौहर सिद्दीकी आदि ने किया। शिविर में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर हाफ़िज शाहनवाज आफताब, मौलाना ताहिर कासमी, इकराम कस्सार, हाजी आबाद कुरैशी, हाजी शमशाद कुरैशी, हाजी आफाक, नौशाद कुरैशी सभासद, बदर खान, मास्टर इसरार, शाहवेज राव, तहसीन अली, डॉ. गीतांजलि वर्मा, यूनिसेफ से तरन्नुम, रिफ़ाक़त अली, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed