फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth from every district will be recruited in police without discrimination: Yogi

Muzaffarnagar: सीएम योगी बोले- बिना भेदभाव प्रत्येक जिले के युवा होंगे पुलिस में भर्ती

Tue, 13 Feb 2024 03:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 13 Feb 2024 03:49 AM IST
सार

भाजपा किसान मोर्चा ने नौ संकल्पों के साथ ग्राम परिक्रमा यात्रा शुरू की। पांच मार्च तक यात्रा 50 हजार गांवों में जाएगी।

विज्ञापन
Youth from every district will be recruited in police without discrimination: Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा किसान मोर्चा ने नौ संकल्पों के साथ ग्राम परिक्रमा यात्रा शुरू की। पांच मार्च तक यात्रा 50 हजार गांवों में जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जो कहा, वह करके भी दिखाया। यूपी में अब कोई दंगा नहीं कर सकता। पुलिस में 60 हजार की भर्ती प्रक्रिया तेजी से चल रही है। बिना भेदभाव प्रत्येक जिले से युवा भर्ती होंगे। पहली बार अन्नदाता किसान किसी सरकार के एजेंडे का हिस्सा बना है।

विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री ने शुकतीर्थ में ट्रैक्टर पूजन कर भाजपा किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अन्नदाता 500 साल से राम-राम के संबोधन को अपने साथ लेकर चल रहे थे, भाजपा सरकार ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर दी है। एक तरफ रामलला का भव्य आगमन और दूसरी तरफ किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक स्वामीनाथन और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: 24 केंद्रों पर दो दिन चलेगी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 50 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 2017 के पहले की सरकार में दंगे हुए थे। मुजफ्फरनगर का दंगा कौन नहीं जानता, कई महीने तक चला और भाजपा के नेता भी जेल में गए थे, लेकिन पिछले सात साल में कोई दंगा नहीं हुआ, अब कोई दंगा नहीं कर पाएगा। डबल इंजन की सरकार ने दंगामुक्त वातावरण दिया है। सूबे की 119 में से 105 चीनी मिल दस दिन से भी कम समय में किसानों को भुगतान कर रही हैं। किसानों का कर्ज माफ किया, बिजली फ्री और पानी भी मुफ्त दिया है।

पहले की सरकारें नौजवानों की नौकरी में डकैती डालती थीं। अपने भाई, भतीजे, परिवार के लोगों को भरते थे, लेकिन अब पुलिस की भर्ती बिना भेदभाव के कराई जाएगी। कोई जनपद ऐसा नहीं होगा, जहां से भर्ती नहीं होगी। अन्नदाता किसान ही भाजपा की सरकार बनाने का काम भी करेंगे।

ग्राम परिक्रमा यात्रा में यह लिए संकल्प
भाजपा की ग्राम परिक्रमा यात्रा में जल संरक्षण, डिजीटल पेमेंट, स्वच्छता अभियान, लोकल फॉर वोकल, घरेलू पर्यटन, जैविक खैती, प्राकृतिक खेती, सुपर फूड और ग्रामीण खेल को यात्रा का हिस्सा बनाया गया है। वंचितों को योजनाओं का लाभ भी यात्रा के जरिए दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed