{"_id":"5f84a0cc8ebc3e5be50e875d","slug":"youth-dies-in-road-accident-at-meenakshi-chowk-muzaffarnagar-news-mrt50583437","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीनाक्षी चौक पर सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीनाक्षी चौक पर सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मीनाक्षी चौक पर तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी बाइक में टकराने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, कई अन्य हादसों में भी कई लोग घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के मीनाक्षी चौक पर रविवार देर रात एक युवक बाइक से नशे की हालत में जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बाइक से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। उधर, मलीरा स्टैंड के पास पेट्रोल पंप पर डीजल लेने जा रहा गांव दीदाहेड़ी निवासी मोहम्मद अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, शहर के भोपा रोड पर बिंदल फैक्टरी के सामने सड़क हादसे में बाइक सवार गांव बेहड़ा सादात निवासी विक्की व कसौली निवासी आबिद भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युवक को मारपीट कर किया घायल
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित राधा कृष्ण जगदीश प्रसाद फर्म के मालिक पंकज मित्तल ने तहरीर देकर आशीष नामक युवक पर साथियों के साथ मिलकर बेटे गगन के साथ मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।