{"_id":"6521ad47ddf31decb20196e7","slug":"youth-dies-due-to-fever-in-belda-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-9070-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बेलड़ा में बुखार से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बेलड़ा में बुखार से युवक की मौत
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, भोपा। बेलड़ा निवासी अमन (26) की बुखार के चलते मौत हो गई। पांच दिन पूर्व गांव में एक किशोर की भी बुखार से मौत हो गई थी। पांच दिन में बुखार से दो लोगों की मौत होने से गांव में दहशत का माहौल है।
थाना के गांव बेलड़ा निवासी अमन को शुक्रवार को बुखार हुआ तो परिजनों ने उसे गांव में चिकित्सक के यहां दिखाया। तबीयत में सुधार नहीं होने के कारण शनिवार सुबह उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक होने के कारण मेरठ रेफर कर दिया था। मेरठ ले जाते समय अमन की रास्ते में ही मौत हो गई।
पांच दिन पूर्व बेलड़ा निवासी किशोर तनिश कुमार की भी बुखार के चलते मौत हो चुकी है। बेलड़ा गांव में बुखार से दो लोगों की मौत हो जाने से लोगों में दहशत है। गांव में अनेक लोग बुखार की चपेट में हैं। मृतक अमन के परिवार में पत्नी डिम्पल, बेटा विराज (2), एक छोटी बेटी, पिता मुकेश, माता राजेश, भाई दीपक, कृष्ण, शुभम हैं, जिनका रोते रोते बुरा हाल है।