{"_id":"5f57ce728ebc3e54db3c904b","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-in-titavi-muzaffarnagar-news-mrt500355843","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
तितावी। हाईटेंशन लाइन के तारों की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
तितावी निवासी मन्नू (45) पुत्र अलीहसन मंगलवार सुबह करीब आठ बजे थाने के निकट सड़क किनारे पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्ते तोड़ रहा था। पेड़ के पास से ही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन जा रही है, जिसके तार मन्नू को दिखाई नहीं दिए और वह पत्ते तोड़ते हुए उन तारों से छू गया। इसके चलते मौके पर ही करंट लगने से उसकी मौत हो गई और उसका शव पेड़ से ही लटका रह गया। घटना से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल लाइन बंद कराकर उसके शव को पेड़ से नीचे उतारा। घटना की सूचना पर मन्नू के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसे देर शाम सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।