{"_id":"60ca44148ebc3e34377bb17b","slug":"youth-commits-suicide-in-vasundhara-colony-muzaffarnagar-news-mrt5430659150","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसुंधरा कॉलोनी में युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसुंधरा कॉलोनी में युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
वसुंधरा कॉलोनी में युवक ने आत्महत्या की
मुजफ्फरनगर। परिक्रमा मार्ग स्थित वसुंधरा कॉलोनी में फर्नीचर बनाने का काम कर रहे युवक ने निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी भुम्मा निवासी समीर (22) काफी समय से एक अन्य युवक के साथ नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग स्थित वसुंधरा कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन मकान में फर्नीचर व दरवाजे आदि बनाने का काम कर रहा था। मंगलवार रात वह साथी के साथ काम खत्म कर पास के कमरे में सोने चला गया था। बुधवार सुबह देर तक भी समीर सोकर नहीं उठा तो बराबर कमरे में सोया युवक उसे देखने चला गया, जहां उसकी फांसी के फंदे पर लाश लटकी देेख उसके होश उड़ गए। युवक ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेने के बाद उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।