{"_id":"62c71fe357828167553af6d5","slug":"youth-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-devband-news-mrt596051478","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। एक युवक ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण घरेलू कलह मानकर मामले की जांच कर रही है।
घटना बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 9.10 बजे देवबंद रेलवे स्टेशन से करीब 400 मीटर दूर रोहाना की तरफ नूरपुर रेलवे क्रासिंग के समीप की है। नई दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12017 के चालक ने देवबंद स्टेशन पर सूचना दी कि एक युवक ट्रेन के आगे भागता हुआ आया और कटने से उसकी मौत हो गई। पटरियों पर काफी दूर तक मांस के लोथड़े बिखरे हुए थे। बाद में सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक युवक की पहचान रोहित (30) पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम जखवाला के रूप में हुई। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि युवक ने शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या की है। सीओ रामकरन ने बताया कि मामला घरेलू कलह के चलते आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।