फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth commits suicide by jumping in front of goods train

युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर की आत्महत्या

Tue, 03 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by jumping in front of goods train
युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के जानसठ रोड पुल के नीचे एक युवक ने मंगलवार शाम मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। शव के पास पर्स से युवक का आधार कार्ड बरामद हुआ है। जिसके आधार पर शव की शनाख्त गांव कवाल निवासी राजू के रूप में हुई है।

शहर के जानसठ रोड पुल और रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार शाम एक युवक काफी देर से रेलवे ट्रैक के किनारे टहल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान जैसे ही रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी पहुंची, उक्त युवक उसके आगे कूद गया, जिससे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसके कपड़ों की तलाशी ली। मृत युवक के पैंट की जेब से पर्स बरामद किया गया। पर्स की जांच करने पर उसमें से एक आधार कार्ड मिला, जिससे युवक की पहचान जानसठ क्षेत्र के गांव कवाल निवासी राजू (22) पुत्र ब्रजपाल के रूप में हुई। जीआरपी ने युवक के परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed