फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth commits suicide by hanging in Mujahidpur

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Sat, 08 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging in Mujahidpur
रतनपुरी। मुजाहिदपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि वह शादी के बाद से तनाव में था। इसी वजह से उसने आत्महत्या की है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी 22 वर्षीय मोहित उर्फ छोटू पुत्र बलजोरा की शादी करीब दो वर्ष पूर्व पूजा पुत्री बाबू निवासी गांव भसाना थाना बुढ़ाना के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार मोहित इस शादी को लेकर तनाव में रहता था। अभी तक उसकी कोई संतान भी नहीं थी। उसकी पत्नी पूजा अपने मायके भसाना गई हुई थी। शुक्रवार की सुबह मोहित के परिजन मजदूरी पर गए हुए थे। दोपहर के समय जब वापस लौट कर आए तो देखा कि मोहित का शव छत में लटका है। जिसको देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने मोहित को नीचे उतारा। उसके बाद गांव में ही निजी चिकित्सक से जांच कराई। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की प्रक्रिया पूरी की। सूचना पर मृतक मोहित की पत्नी और उसके ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करके शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed