फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youngsters molested in the fair, father's head burst

मेले में युवतियों से छेड़छाड़, पिता का सिर फोड़ा

Sat, 21 Sep 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youngsters molested in the fair, father's head burst
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पिता के साथ मेला देखने गईं उसकी बेटियों के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने लड़कियों के पिता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

रतनपुरी क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण बृहस्पतिवार रात को अपने परिवार को साथ लेकर नगर में जीटी रोड पर नगर पालिका की ओर से लगे मेला श्रावणी छड़ियान में मेला दिखाने के लिए आया था। ग्रामीण के साथ उसकी दो बेटियां भी थी। मेले देखते समय पांच-छह युवकों ने उसकी बेटियों के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिस पर उन्होंने शोर मचा दिया। लड़कियों के पति ने विरोध किया तो उल्टे युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। जिसमें उनका सिर फूट गया। इस दौरान शोरशराबा होने पर भीड़ ने एक आरोपी को दबोच लिया। छेड़छाड़ की घटना को लेकर मेले में हंगामा हो गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि दरोगा युवकों के विरुद्ध छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर रहा है। पीड़ित अपने गांव के लोगों को साथ लेकर शुक्रवार को थाने में पहुंचा। पीड़ित ने पकड़े गए युवक व उसके फरार साथियों के विरुद्ध छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज करने की गुहार भी लगाई। आरोप है दरोगा युवकों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा ही दर्ज करने का दबाव बना रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों के यहां इंसाफ करने की गुहार लगाने की चेतावनी दी है। इस मामले में दरोगा रविंद्र यादव ने बताया कि मेले में भीड़ होने की वजह से ग्रामीण को कंधा लग गया था। जिसको लेकर युवकों के साथ मारपीट हो गई। मारपीट में ग्रामीण घायल हो गया था। मारपीट को लेकर युवक को पकड़ लिया गया था। उधर, इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने बताया कि ग्रामीण की बेटियों के साथ मेले में कोई छेड़छाड़ की घटना नहीं हुई। ग्रामीण और युवकों के साथ मारपीट हुई थी। आरोपी युवक का धारा 151 में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed