फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young people fly kites, worship of mother Saraswati

होलिका वसंत रखा गया, युवाओं ने उड़ाई पतंग

Thu, 30 Jan 2020 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Young people fly kites, worship of mother Saraswati
मदर्स प्राइड स्कूल में बसंत पंचमी पर्व के कार्यक्रम में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
युवाओं ने उड़ाई पतंग, मां सरस्वती का हुआ पूजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/मीरापुर। शहर समेत जिले भर में बृहस्पतिवार को वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। सुबह पूजा अर्चना के साथ होलिका वसंत रखा गया। यहीं पर होली दहन की जाएगी। वसंत पंचमी पर घरों और मंदिरों में मां सरस्वती का पूजन किया गया। शहर में 27 स्थानों पर होलिका वसंत रखा गया। शाम को युवाओं ने पतंग उड़ाकर इस पर्व को मनाया। गांधी कालोनी, रामपुरम, नुमायश कैंप, नई मंडी, पटेलनगर में युवाओं ने पतंग उठाई।
मीरापुर। क्षेत्र में वसंत पंचमी का पर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया। माना जाता है कि वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से विद्यार्थियों को बुद्धि और विद्या का वरदान प्राप्त होता है। वसंत पंचमी के त्योहार पर लोगों ने पीले वस्त्र पहने और पीले रंग के फूलों से मां सरस्वती की पूजा की। क्षेत्र के लगभग दो दर्जन स्थानों पर होली दहन के लिए वसंत भी रखा गया। मान्यता है कि डेढ़ माह बाद होली का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अर्पणा प्रथम रही
भोपा। सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में वसंत पंचमी महोत्सव मनाया गया। कमेटी अध्यक्ष ओमपाल सिंह एवं प्रबंधक संजय तोमर ने शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। बच्चों को वसंत पंचमी के पर्व की महत्ता को बताया। महोत्सव में बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं द्वारा पीले रंगों की कपड़े पहनकर प्रतिभाग किया। अपर्णा प्रथम, अमन द्वितीय, वैष्णवी वालिया तृतीय स्थान पर रही। नर्सरी से यूकेजी ग्रुप में एलकेजी के अनिरुद्ध प्रथम, नर्सरी के विराट दूसरे व यूकेजी के नाइफ तीसरे स्थान पर रहे। संरक्षण चंद्रपाल सिंह, आशीष बालियान, नीलम गर्ग, प्राची त्यागी, विपिन कुमार, निर्वेश कुमार,सन्नी अरोड़ा, रोहित कुमार, प्रीति, दीपक, पूजा, मनीषा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर। कल्याण इंटरनेशनल स्कूल चांदपुर में वसंत पंचमी का उत्सव मनाया गया। शुभारंभ स्कूल निदेशिका पुष्पा त्यागी व प्रधानाचार्या मेघा त्यागी ने सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। स्कूल संस्थापक कल्याण गुरु ने बसंत पंचमी के त्यौहार पर प्रकाश डाला। अरविंद जूनियर हाई स्कूल मुबारिकपुर में प्रबंधक सत्यप्रकाश त्यागी ने सरस्वती वंदना व सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वसंत पंचमी का उत्सव मनाया।

बंसत पंचमी पर्व पर प्रसाद का वितरण करते शारदेन स्कूल के छात्र-छात्राएं।

बंसत पंचमी पर्व पर प्रसाद का वितरण करते शारदेन स्कूल के छात्र-छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

बसंत पंचमी पर्व पर सरकुलर रोड पर  पंतग उडाते उत्साहित बच्चें।

बसंत पंचमी पर्व पर सरकुलर रोड पर पंतग उडाते उत्साहित बच्चें।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर के मोती महल में होली का बंसत  रखकर पूजन करते लोग।

नगर के मोती महल में होली का बंसत रखकर पूजन करते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

बच्चन सिहं कालोनी में  बंसत पंचमी पर सरस्वती की पूजा अर्चना करते श्रद्वालु।

बच्चन सिहं कालोनी में बंसत पंचमी पर सरस्वती की पूजा अर्चना करते श्रद्वालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed