फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young man stabbed home guard

युवक ने होमगार्ड को छुरा घोंपा, मेरठ रेफर

Fri, 05 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Young man stabbed home guard
युवक ने होमगार्ड को छुरा घोंपा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के बुढ़ाना रोड पर एक युवक ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। पेट में छुरा लगने से होमगार्ड गंभीर घायल हो गया। उसे मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने हमलावर युवक को हिरासत में ले लिया है।

शहर कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल इस्लाम अली देर रात साथी हमराह होमगार्ड पहल सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी बीच जानकारी मिली कि बुढ़ाना मोड पर एक युवक अपने माता पिता के साथ मारपीट कर रहा है। दोनों मौके पर पहुंचे और मारपीट कर रहे दीपक पुत्र लाल सिंह को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान दीपक ने छुरी से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमलावर ने होमगार्ड पहल सिंह के पेट में छुरा घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस में भी हड़कंप मच गया। घायल होमगार्ड को आनन फानन में उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत के चलते उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और आरोपी को छुरी सहित हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed