फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young man shot for not receiving call

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - काॅल रिसीव न करने युवक को गोली मारी

Wed, 27 Dec 2023 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 27 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Young man shot for not receiving call
- आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर के खालापार में मोबाइल पर काॅल रिसीव न करने पर एक युवक को गोली मार कर घायल करने का आरोप लगाया गया। गोली मारने के आरोपी को उसके साथी सहित पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने गोली मारने में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद की है। मुकदमा दर्ज कर दोनों का पुलिस ने चालान कर दिया।



शहीद चौक खालापार निवासी अरमान सोमवार देर रात अपने दोस्त अजीम के घर गया था। वह दोनों बात कर रहे थे तभी जहांगीर पट्टी सुजड़ू निवासी मुजाहिद व माडल टाउन निवासी जुनेद सैफी वहां पहुंचे और उसके भाई के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर मुजाहिद के कहने पर जुनेद ने अपनी मां शहनाज के नाम वाले लाइसेंसी रिवाल्वर से अरमान के हाथ में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर दिलशाद पहलवान आदि ने पहुंच कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

उधर, सूचना देने पर पहुंची पुलिस को दोनों आरोपी सौंप दिए गए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में आरोप लगाते हुए घायल अरमान की बहन नगमा ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों का चालान कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने मोबाइल की काॅल रिसीव न करने पर गोली मारना व झगड़ा करना बताया गया है। सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि गोली मारने में प्रयुक्त रिवाल्वर बरामद कर लिया है। उसका लाइसेंस निरस्त कराने की रिपोर्ट भेज दी है। मोबाइल पर कॉल रिसीव करने के तथ्य की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। घायल व आरोपी युवक दोस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed