फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young man's mother and children returned from Shaheen Bagh

शाहीन बाग से लौटे युवक की मां और बच्चे पॉजिटिव

Tue, 21 Apr 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Young man's mother and children returned from Shaheen Bagh
कोर्ट रोड पर बैक के बहार लगी भीड को व्यवस्थित करती पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहीन बाग से लौटे युवक की मां और बच्चे पॉजिटिव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मिले खतौली के चार मामलों में शाहीन बाग से लौटे एक व्यक्ति की मां और उसके दो बच्चे भी शामिल हैं। इस व्यक्ति की 14 अप्रैल को मौत हो गई थी, लेकिन प्रशासन ने बीमारी से मौत बताकर कोरोना जांच का सैंपल नहीं लिया था। परिजनों ने यूं ही उसके शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया था। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत कोरोना से हुई थी। शव को सुपुर्द ए खाक करने में उन मानकों का भी पालन नहीं हुआ, जो कोरोना पॉजिटिव की मौत के लिए निर्धारित हैं। इद्दत में बैठी पत्नी की भी जांच नहीं हुई है। ऐेसे में उसकी जांच भी बहुत जरूरी है।
खतौली निवासी एक व्यक्ति दिल्ली में पानी की सप्लाई करता था। वह दिल्ली के शाहीन बाग के धरने में भी पानी की सप्लाई करने जाता था। दिल्ली में हालत बिगड़ने पर वह 12 अप्रैल को दिल्ली से खतौली लौटा था। दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया था। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना था कि उक्त व्यक्ति की मौत अस्थमा और किडनी की बीमारी से हुई। प्रशासन ने उसकी कोरोना जांच के लिए सैंपल भी नहीं लिया था। मामला सुर्खियों में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मृतक की मां और उसके पांच बच्चों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में मृतक की मां के अतिरिक्त दो साल का बेटा और चार साल की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई, जबकि तीन बच्चों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इद्दत में बैठी उसकी पत्नी की भी अभी जांच नहीं हो सकी। मृतक की मां और बच्चों के पॉजिटिव आने से उसकी पत्नी के भी पॉजिटिव होने की पूरी आशंका है।
विज्ञापन

इस संबंध में एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि दिल्ली से लौटे व्यक्ति की मौत होने के बाद परिजनों से प्रशासन को सूचना दी थी, तब तक उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया गया था। सीएमओ डा. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि मृतक पीड़ित का सैंपल नहीं लिया गया था। पत्नी के इद्दत में बैठने के कारण परिजनों ने सैंपल नहीं लेने दिया था। मृतक की मां और पांच बच्चों का सैंपल लिया था। उसकी मां और दो साल का बेटा और चार साल की बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जबकि तीन बच्चों की जांच नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed