फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young man missing, ransom of Rs 5 lakh demanded over phone

Muzaffarnagar News: युवक लापता, फोन पर मांगी पांच लाख की रंगदारी

Mon, 04 Mar 2024 04:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
Young man missing, ransom of Rs 5 lakh demanded over phone
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। फैक्टरी में जाने के लिए घर से निकला मोहल्ला मिट्ठूलाल निवासी युवक लापता हो गया था। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने लापता हुए युवक के पिता को फोन कर उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। लापता युवक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला मिट्ठू लाल निवासी सादिक अनवर पुत्र अनवर शहजाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई एक स्टील फैक्टरी में नौकरी करता है। वह प्रतिदिन की भांति सोमवार सुबह 10 बजे घर से फैक्टरी गया था, मगर वह फैक्टरी नहीं पहुंचा था। करीब 12 बजे युवक के पिता के फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर पांच लाख रुपये की मांग की। इस बारे में पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई। इस धमकी से परिवार के लोगों में दहशत है। लापता युवक के भाई ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए लापता भाई की जान की सुरक्षा करने की भी मांग की। प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिली है। कॉल डिटेल निकाली जा रही है। लापता युवक के फोन से ही फोन किया गया है। लापता युवक की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस को लगाया गया है। शीघ्र ही युवक को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed