{"_id":"587a727d4f1c1b5724ba8a9c","slug":"young-man-killed-in-a-road-accident-caused-kaohram","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत
ब्यूराो /अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। पुरकाजी निवासी एक व्यक्ति की शुक्रवार रात उत्तराखंड में सड़क हादसे में मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
कस्बे के मोहल्ला शहरदारान निवासी 40 वर्षीय वाहिद पुत्र इर्तजा फर्नीचर मिस्त्री है। शुक्रवार को वह अपने साथी नदीम के साथ बाइक से उत्तराखंड रुड़की में किसी जगह गेट लगाने गए थे। देर शाम लौटते वक्त उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल होकर पूरी रात सड़क पर ही पड़े रहे। सवेरे सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रुड़की अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने वाहिद को मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस ने उसके परिजनों को दी, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
उसके परिजन और दर्जनों लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि मृतक के ज्यादा चोटें नही लगी थी, लेकिन पूरी रात सड़क पर पड़े रहने से ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। यदि समय रहते उसे को अस्पताल पहुंचा देता तो उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
उधर, थाना क्षेत्र के ग्राम हरिनगर निवासी ब्रह्मपाल पैदल निकट ही ग्राम सुवाहेड़ी में कोल्हू में आ रहा था। रास्ते में एक बाइक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आसपास के लोगों ने पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया और बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जहां से घायल को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बाइक स्वामी पदम पुत्र बाबूराम निवासी गादारोना थाना मंगलौर उत्तराखंड के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।