फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young man dies after being electrocuted

Muzaffarnagar News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Sat, 27 Dec 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 27 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Young man dies after being electrocuted
मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र के नया गांव के निकट शुक्रवार की सुबह खेत में गांव जलालपुर नीला निवासी 30 वर्षीय युवक शोभित का शव पड़ा मिला। आरोप है कि उसकी मौत खेत में बांधे गए तारों में उतरे करंट से हुई है। तारों को शिकारियों ने जंगली जानवरों के शिकार के लिए बांधा था। पुलिस ने शव को परिजनों की बिना सहमति के मोर्चरी भेज दिया। ऐसा आरोप लगाकर परिजनों ने थाने पहुंच कर हंगामा किया।
विज्ञापन

रामराज थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर नीला निवासी शोभित बृहस्पतिवार की देर रात अपने घर से बिना कुछ बताएं चला गया था। शुक्रवार सुबह उसकी भतीजी वंशिका कॉलेज जा रही थी तो रामराज जाते समय नयागांव के निकट खेत में उसे युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। उसकी सूचना पर परिजन तथा ग्रामीण मौके पर पहुंचे। युवक के शव पर दो से तीन जगह करंट लगने के निशान थे।
विज्ञापन

रामराज पुलिस ने पहुंच कर शव को सील कर मोर्चरी भेज दिया। इसके बाद शोभित के परिजनों ने थाने पर पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप था कि पुलिस ने बिना उनकी सहमति के शव मोर्चरी भेजा है। शव को वापस थाने पर लाने की मांग करने लगे। पुलिस के समझाने के बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र वासियों का कहना है कि शोभित को जिन तारों से करंट लगा है, इन तारों को शिकारियों ने रात में जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए लगाए थे। इन तारों की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। सीओ जानसठ यतेंद्र नागर ने बताया कि मामले में अज्ञात शिकारियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना था कि जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए रात में शिकारी खेतों में तार लगाते है। उनमें करंट छोड़ दिया जाता है। इसी से यह घटना हुई है। पुलिस व वन विभाग अधिकारी जानकारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नही करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed