{"_id":"5db0a1fd8ebc3e013874a9e5","slug":"young-man-denied-being-married-muzaffarnagar-news-mrt450180220","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती व युवक का निकाह विवाद पहुंचा कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती व युवक का निकाह विवाद पहुंचा कोतवाली
विज्ञापन
युवक ने निकाह होने से इंकार किया
बुढ़ाना। क्षेत्र के गांव की एक युवती ने एक दुकानदार युवक के साथ निकाह करने का आरोप लगाया। युवती ने उसे अपना पति बताया। युवक ने निकाह होने की बात से इंकार किया। दोनों का विवाद कोतवाली पहुंच गया। सूचना मिलते ही युवक व युवती के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए।
क्षेत्र के गांव की एक युवती बुधवार को कोतवाली पहुंची। युवती ने पुलिस को बताया कि दुकानदार युवक के साथ उसका निकाह हो चुका है। प्रेम प्रसंग में हुए दोनों ने किए निकाह की बात को युवक व युवती ने अपने परिजनों से छिपाए रखा। कोतवाली मे पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि निकाह के बाद वह उसकी पत्नी हो चुकी है। युवती का आरोप है कि युवक उसे पत्नी मानने से इंकार कर रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने निकाह के आरोपी युवक को कोतवाली बुलवा लिया। पुलिस के सामने युवक ने युवती के साथ निकाह करने की बात से इंकार कर दिया। पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर दोनों पक्षों के परिजन कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।