{"_id":"667c977818d11198850599d4","slug":"young-man-commits-suicide-by-jumping-into-canal-leaving-crying-child-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-124927-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बच्चे को रोता छोड़ युवक ने नहर में कूद कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बच्चे को रोता छोड़ युवक ने नहर में कूद कर दी जान
विज्ञापन
भोपा। एक युवक ने जौली के निकट गंगनहर में छलांग लगा दी। पास रोते बच्चे को देखकर लोगों ने उससे रोने का कारण पूछा। पता चलने पर तैराक सिखेड़ा थाना की सीमा के पास युवक को गंग नहर से बाहर निकाल कर सीएचसी पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बुधवार को एक युवक बाइक पर एक बच्चे को लेकर जौली गंगनहर के पास पहुंचा। उसने बाइक खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी। बच्चा यह देखकर रोने लगा। बच्चे को रोता देख कर कुछ लोगों ने उससे बातचीत की। पता चलने पर तैराक युवकों ने थाना सिखेड़ा क्षेत्र की सीमा के पास उसे नहर से बाहर निकाला और भोपा सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की पहचान ककरौली थाना के गांव टंढेडा निवासी आफताब के रूप में हुई। सूचना देने पर परिजन सीएचसी पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि पिछले काफी समय से युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मृतक के परिवार में पत्नी गुलिस्ता व चार बच्चे हैं। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। संवाद