फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   young man beaten with sticks

शराब ठेके पर युवक को डंडों से पीटा

Sat, 10 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
young man beaten with sticks
शराब के ठेके पर युवक को डंडों से पीटा
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव बेलड़ा में सरकारी ठेके से शराब न लाकर देने को लेकर युवक ने दूसरे युवक की डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा निवासी दो युवक आपस में दोस्त हैं। शनिवार शाम एक युवक ने दूसरे को गांव के बाहर स्थित ठेके से शराब लाकर देने को कहा, जिस पर उसने इंकार कर दिया। इसके कुछ देर बाद दूसरा युवक खुद अपने लिए शराब लेने ठेके पर चला गया। उधर, पहला युवक भी कुछ देर बाद खुद शराब लेने ठेके पर पहुंचा, जहां उसने अपने साथी को पहले से ठेके पर खड़ा देखा। इससे आगबबूला होकर आरोपी ने शराब ठेके पर ही युवक की डंडे से जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने युवक को उसे बचाया। इसी दौरान किसी ने मारपीट की वीडियो मोबाइल से बना लिया, जो कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो देख पुलिस ने हमलावर समेत दो युवकों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिन पूर्व भी ठेके पर युवक की हुई थी पीटकर हत्या
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव बरूकी में दस दिन पूर्व शराब ठेके पर ही मात्र दस रुपये को लेकर युवक की उसके दोस्तों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। युवक का शव अगले दिन ठेके पर पड़ा मिला था। मामले में युवक के परिजनों ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed