फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yogmay district from village to city

Muzaffarnagar News: गांव से शहर तक योगमय हुआ जिला

Thu, 22 Jun 2023 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Yogmay district from village to city
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर  योग करतीो छात्राएं।
- डीएवी कॉलेज में कौशल विकास राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

- बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या में योग को शामिल करने का आह्वान




अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गांव से लेकर शहर तक जिला योगमय रहा। विभिन्न संस्थाओं के शिविरों में साधकों को योगाभ्यास कराया गया। योगाचार्यों ने स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।

आयुष विभाग और प्रशासन की ओर से डीएवी डिग्री कॉलेज के मैदान पर कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने दीप जलाकर शिविर का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने कहा कि योग हमें बीमारियों से दूर रखता है। योग ऋषि व मुनियों की देन और भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। डीएम ने कहा कि योग को सहजता, सरलता और सजगता के साथ करना चाहिए।
विज्ञापन


शिविर में पहुंचे साधकों को योगाचार्यों ने विभिन्न योगासन कराए। गांव, ब्लॉक और तहसील स्तर पर शिविर लगाए गए। पोस्टर स्लोगन, रंगोली, भाषण और योग क्रियाओं में विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, डीआईओएस गजेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed