फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yogi and Akhilesh will shoot political arrows from a distance of 45 km

45 किमी के फासले से सियासी तीर चलाएंगे योगी और अखिलेश

Thu, 11 Nov 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Yogi and Akhilesh will shoot political arrows from a distance of 45 km
45 किमी के फासले से सियासी तीर चलाएंगे योगी और अखिलेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 45 किमी के फासले से एक-दूसरे पर सियासी तीर चलाएंगे। मुख्यमंत्री मेरठ के मोदीपुरम पहुंचेंगे तो पूर्व मुख्यमंत्री बुढ़ाना के कश्यप सम्मेलन में भाग लेंगे। भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों के लिए ताकत झोंक दी है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम में टोक्यो पैरालंपिक खिलाड़ियों के लिए आयोजित किए जा रहे सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत करवटें बदल रही है, ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दी है। खिलाड़ियों के अलावा भाजपा कार्यकर्ता भी यहां जुटेंगे। मोदीपुरम विवि से करीब 45 किमी दूर बुढ़ाना में समाजवादी पार्टी का कश्यप सम्मेलन होगा। पूर्व सीएम अखिलेश यादव सुबह करीब साढ़े 11 बजे सम्मेलन में पहुंचेंगे। इसके बाद वह मुजफ्फरनगर में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और पूर्व सांसद स्वर्गीय संजय चौहान के आवास पर भी पहुंचेंगे। प्रदेश की सियासत के दोनों बड़े नेता अपने-अपने मंच से एक-दूसरे पर सियासत के तीर चलाएंगे। साथ ही अपनी-अपनी सरकारों की उपलब्धियां भी गिनाएंगे। खिलाड़ियों के लिए किए गए कार्यों को भी बताया जाएगा।
विज्ञापन

गिनाएंगे काम और दिलों में ढूंढेंगे जगह
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दौरे महत्वपूर्ण हैं। विधानसभा चुनाव से पहले दोनों ही पश्चिमी यूपी की सियासत का मिजाज भांपने का प्रयास कर रहे हैं। सीएम इससे पहले शामली पहुंच चुके हैं। सपा ने भी बुढ़ाना के बाद अन्य जिलों में कश्यप सम्मेलन कराने की रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed