फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yoga is the means of attainment of salvation

सूर्य भेदी प्राणायाम से बढ़ती है फेफड़ों की ताकत

Fri, 18 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Yoga is the means of attainment of salvation
पुरकाजी गंग नहर पर स्थित योग विद्यापीठ आश्रम में आन लाइन योग कराते योग गुरू स्वामी कर्मवीर महारा? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
योग ही मोक्ष की प्राप्ति का साधन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना/पुरकाजी। पांच दिवसीय योग शिविर में स्वामी कर्मवीर ने कहा कि योग के द्वारा हम जन्म-मृत्यु से छुटकारा पा सकते हैं। योग ही मोक्ष की प्राप्ति का साधन है।
कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज में चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ व क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन स्वामी कर्मवीर ने कहा कि मन की शांति के लिए योग साधना जरूरी है। योग व साधना हमें मुक्ति मार्ग की ओर ले जा सकती है। महर्षि कपिल के अनुसार मन का निर्विषय हो जाना ही ध्यान की उच्च अवस्था है। हमारा मन बहुत चंचल है। जब तक हम मन को शांत नही कर पाएंगे हम भी अशांत रहेंगे। योग व साधना से ही हम मन को शांत कर सकते हैं। योग से हम रोगों को दूर भगा सकते हैं। शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक अरविंद कुमार ने किया। इस मौके पर स्वयंसेवक मीनाक्षी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिखा कौशिक व प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, पुरकाजी में गंग नहर पटरी पर स्थित योग विद्यापीठ आश्रम में आयोजित योग शिविर के दूसरे दिन योग गुरु स्वामी कर्मवीर महाराज ने ऑनलाइन साधकों को यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। योग गुरु ने कहा कि हमें सिर्फ योग दिवस पर ही नहीं बल्कि योग को अपने जीवन में धारण करना होगा तभी हम लोग स्वस्थ रह सकते हैं। मौके पर वाई विमला, डॉ संदीप त्यागी, दिगपाल, सुशील योगी, दीपम, सत्यम, दीपक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed