फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yoga is not an exercise, spiritual education

योग व्यायाम नहीं, आध्यात्मिक विद्या है

Sun, 19 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Yoga is not an exercise, spiritual education
शहर के ग्रीन लैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में योग करते साधक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
योग व्यायाम नहीं, आध्यात्मिक विद्या है
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्रपाल सिंह आर्य ने योग व्यायाम नहीं वरन एक आध्यात्मिक विद्या है। योग मानव मात्र के कल्याण की एक कला है। आज लोग योग को शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए करते हैं, जबकि हमारे वेदों में आया है कि ईश्वर से मिलने का सर्वश्रेष्ठ साधन योग है।

ग्रीन लैंड स्कूल में चल रहे योग साधना केंद्र में उन्होंने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की मनुष्य के लिए अमूल्य धरोहर है। नियमित योग करने से शरीर निरोगी बनता है। योग और व्यायाम में बहुत बड़ा अंतर है। योग शारीरिक ,मानसिक व आध्यात्मिक उन्नति के लिए है, जबकि व्यायाम से केवल शारीरिक उन्नति संभव है। योग शिक्षक यज्ञदत्त आर्य ने कहा कि जब एक साधक यम, नियम से लेकर समाधि तक का सफर तय करता है, तब जाकर उसको आत्मबोध होता है। केंद्र प्रमुख राजसिह पुंडीर ने कहा कि योग एक सुखी जीवन जीने की कला है और भारतीय संस्कृति की देन है। छवि तोमर ने कहा कि जब साधक योग को अपनाकर पवित्रता के पथ पर आगे बढ़ता है और अपनी इच्छा को ईश्वरीय इच्छा से जोड़ता है, तभी उसके जीवन से द्वंद्वों का शमन होना शुरू हो जाता है। इस दौरान काफी संख्या में साधक और साधिकाएं मौजूद रही। गोष्ठी के पूर्व योग, आसन, प्राणायाम और ध्यान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed