फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire caused by dilapidated wire; four bighas of sugarcane crop burnt.

Muzaffarnagar News: जर्जर तार से आग, चार बीघा गन्ना जला

Wed, 23 Sep 2026 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fire caused by dilapidated wire; four bighas of sugarcane crop burnt.
खतौली। गांव बुआड़ा खुर्द में जर्जर बिजली के तार से निकली चिंगारी से दो किसानों की चार बीघा गन्ने की फसल जल गई। इससे उन्हें करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ।किसान सुनील सैनी और राजकुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि खेतों के ऊपर के विद्युत तार जर्जर थे। तार टूटने से निकली चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लगी। आग तेजी से फैली, ग्रामीणों ने बुझाने का प्रयास किया पर सफल नहीं हुए। ग्रामीणों ने आसपास की फसल तोड़कर आग को फैलने से रोका। फायरब्रिगेड ने आग बुझाई, पर तब तक दोनों किसानों की दो-दो बीघा फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसानों ने कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। सीओ रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed