{"_id":"62b8acb7a539a8711575d690","slug":"yoga-is-a-simple-means-of-attaining-enlightenment-arya-muzaffarnagar-news-mrt59454721","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग आत्मज्ञान कराने का सरल माध्यम : आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या पटेल में योग सीखते योगाचार्य।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
Link Copied
योग आत्मज्ञान कराने का सरल माध्यम : आर्य
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि आसनों की प्रारंभिक स्थिति यदि ठीक हो जाए तो अंतिम स्थिति को ठीक किया जा सकता है। जो लोग आसन शारीरिक स्थिति के कारण ठीक प्रकार से नहीं कर पाते, यदि वह प्राणायाम को ठीक प्रकार से कर लें तो भी उनको शारीरिक और मानसिक लाभ प्राप्त हो सकता है। योग हमें अनुशासन सिखाता है। योग आत्मज्ञान कराने का एक सरल माध्यम है।
भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय रामलीला टिल्ला में दक्षता क्लास का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने योग साधकों को आसनों की गुणवत्ता बनाए रखने पर बल दिया। ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ कराई। बताया कि आसनों की गुणवत्ता का महत्व है, संख्या का नहीं। आसन भले ही कम हों परंतु आसन की विधि ठीक हो तभी आसनों का लाभ मिल पाता है। जो लोग मनोयोग से साधना करते हैं, उनको लाभ प्राप्त होता है। इसके विपरीत जो लोग मन से साधना नहीं करते, उनको योग साधना का उतना लाभ नहीं मिल पाता है। योगाचार्य ने नावासन, उष्ट्रासन, सर्प आसन, मर्कटासन, शलभासन का प्रदर्शन करके दिखाया। इस अवसर पर केंद्र प्रमुख लक्ष्मण सिंह, शंकर, हर्षवर्द्धन, सुशील कुमार, पुरुषोत्तम, किरण पाल, शुभम कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।