फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yellow card on lockdown violation

लॉकडाउन के उल्लंघन पर पीला कार्ड

Tue, 21 Apr 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Yellow card on lockdown violation
लॉकडाउन के उल्लंघन पर पीला कार्ड
विज्ञापन

भौराकलां। सिसौली के हॉट स्पॉट एरिया से बाहर आने के बाद भी पुलिस-प्रशासन अब लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर सख्त कदम उठा रहा है।
एसओ वीरेंद्र कसाना ने बताया कि कस्बा अब हॉट स्पॉट की श्रेणी से बाहर हो गया है। अब केवल कस्बे का वह मोहल्ला ही हॉट स्पॉट रह गया है, जहां कोरोना पॉजिटिव महिला पाई गई थी। अन्य स्थानों पर सुबह छह से नौ बजे तक जरूरी सामान की दुकानें खोली जा रही हैं। संपर्क मार्गों से भी बेरिकेटिंंग हटा दी गई है, आसपास क्षेत्र के लोग भी जरूरी सामान की खरीदारी के लिए आ रहे हैं। कस्बे में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को पीले कार्ड दिए जा रहे हैं, जिसमें उसका नाम-पता दर्ज कर उसे घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी जाती है। पीला कार्ड धारक व्यक्ति दोबारा लॉकडाउन का उल्लंघन करते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शाहपुर सीएचसी के प्रभारी डॉ एनपी सिंह ने बताया कि सिसौली के हालात सामान्य हो रहे हैं। दो दिन बाद 162 परिवार होम क्वारंटीन से मुक्त हो जाएंगे। उन्होंने कस्बे के लोगों से अपील की है कि किसी को भी किसी तरह की बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो वह तत्काल सीएचसी आकर अपनी जांच कराकर दवाई ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed