फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   World Yoga Day: In Muzaffarnagar, students did yoga at home

विश्व योग दिवस : छात्र-छात्राओं ने घर में ही किया योग

Tue, 22 Jun 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
World Yoga Day: In Muzaffarnagar, students did yoga at home
एसडी कालेज ऑफ कामर्स में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
छात्र-छात्राओं ने घरों में ही किया योग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्कूल-कॉलेजों के छात्र-डात्राओं ने घरों में रहकर ही योग किया। स्कूलों ने ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किए गए। योग शिक्षकों ने स्वस्थ जीवन के लिए योग को महत्वपूर्ण बताया।
जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला का आयोजन ऑनलाइन किया गया, जिसका विषय था योगा टू गेट बूस्ट अंडर न्यू एजूकेशन पॉलिसी। कार्यशाला में अर्चना सिंह योगा ट्रेनर ने महाविद्यालय की छात्राओं को योग की विभिन्न क्रियाएं व आसन कराने के साथ-साथ लाफिंग थेरेपी कराई। प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने योग का महत्व बताया। सोनानी सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन

एमजी पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ योग और प्राणायाम क्रिया की। प्रिंसिपल मोनिका गर्ग, स्कूल डायरेक्टर जीबी पांडेय ने बच्चों को बताया कि योग भारतीय प्राचीन पद्धति है। मदर्स प्राइड स्कूल की डायरेक्टर डॉ. रिंकू एस गोयल ने बच्चों को योग का महत्व बताया। अपने घर पर रहकर ऑनलाइन क्लास में ही मनाया। एसवीएम योग एवं हेल्थ साईंसेंज कॉलेज में योग दिवस मनाया गया। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल यहां मुख्य अतिथि रहे। प्राचार्य डॉ केजी अरोरा ने कॉलेज की योगा गतिविधि के बारे में बताया। देवेंद्र कुमार गर्ग, सुभाष चंद गुप्ता, भीमसेन कंसल, अरुण खंडेलवाल, डॉ. ईश्वर चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई मंडी पटेल नगर में स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में दस दिवसीय योग शिविर के संचालक मयंक त्यागी ने योग के बारे में बताया। डायरेक्टर चंचल सक्सेना, प्रधानाचार्या अनीता दत्ता, उप प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा तथा विद्यालय की इंचार्ज कुमुद गार्गी एवं गीता मित्तल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
शारदेन स्कूल द्वारा डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म पर योग दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य धारा रतन ने बताया कि योग एक ऐसी सुलभ और प्राकृतिक पद्धति है, जिससे स्वस्थ मन एवं शरीर के लिए अनेक लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विनोद संगल ने अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के साथ योग किया। स्कूल के म्यूजिक टीचर रविश मिश्रा ने ईश्वर महिमा पर भजन प्रस्तुत किया। योगाचार्य शीलू कुमार ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम को विधिवत कराया गया। प्रधानाचार्य आजादवीर ने विचार रखे।

डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने योगाभ्यास करके विश्व योग दिवस पर योग के साथ स्वस्थ एवं निरोग रहने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्या संतोष जैन एवं एडमिनिस्ट्रेटर गगन शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। श्री कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज में योग दिवस मनाया गया। इंस्टीट्यूट के निदेशक हरीश गौतम के अनुसार उद्घाटन मुख्य अतिथि विजय शुक्ला जिला अध्यक्ष भाजपा ने किया। संचालन योगाचार्य योगेश कुमार के द्वारा किया गया। ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने योग के कार्यक्रम में भाग लिया। जीडी गोयनका में बच्चों ने ऑनलाइन योग के कार्यक्रम में भाग लिया। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में भी डॉ कृष्णपाल शास्त्री ने योग कराया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed