{"_id":"6817551119284f2bb5021d04","slug":"workers-spotted-a-leopard-in-the-forest-in-shakarpur-muzaffarnagar-news-c-14-1-mrt1053-851022-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शकरपुर में जंगल में मजदूरोंं को दिखाई दिया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शकरपुर में जंगल में मजदूरोंं को दिखाई दिया तेंदुआ
विज्ञापन
फोटो समाचार
पुरकाजी। क्षेत्र के गांव शकरपुर के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणोें में दहशत है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों व बच्चों से जंगल में अकेले नहीं जाने की अपील की है।
क्षेत्र के गांव शकरपुर में शनिवार रात कुछ मजदूर किसान दीप चंद के खेत पर मशीन से गेंहू निकाल रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ दूरी पर एक तेंदुआ दिखाई दिया, जिससे उनमें दहशत बन गई। मजदूर काम छोड़कर एक जगह पर बैठ गए। रविवार को वन दरोगा देवेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जंगल में तेंदुए की तलाश की, मगर तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। टीम को जंगल में कई जगहों पर तेंदुए के पंजों के निशान दिखाई दिए हैं। पूर्व प्रधान ओम सिंह ने बताया कि तेंदुआ कई दिनों से दिखाई दे रहा है। उसके साथ दो छोटे शावक भी हैं। क्षेत्र के किसान दीप चंद, ओम सिंह प्रधान, नरेश पुंडीर, संदीप कुमार आदि ने बताया कि जंगल में तेंदुए का शिकार बने कई जानवरों के कंकाल पड़े हुए हैं।
वन दरोगा देवेंद्र कुमार का कहना है कि एक ही तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं, जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है, उनके निर्देशों पर ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी। ग्रामीणों व बच्चों से जंगल में नहीं जाने की अपील की गई है। उधर, तेंदुए के पंजे मिलने की सूचना से क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी हुई है। किसान भी खेतों पर जाने से डर रहे हैं।