फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Workers should prepare for the body and Lok Sabha: Yogendra

विधानसभा के बाद अब निकाय और लोकसभा की तैयारी करें कार्यकर्ता : योगेंद्र चेयरमैन

Wed, 02 Nov 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Workers should prepare for the body and Lok Sabha: Yogendra
सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अभिनंदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि निकाय चुनाव की दस्तक हो चुकी है। पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर अपनी तैयारी करें। पश्चिम में विधानसभा चुनाव की तरह ही कड़ी मेहनत के दम पर निकाय और लोकसभा चुनाव में रालोद को विजय हासिल करनी है।
सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर रालोद कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप मलिक का अभिनंदन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत हुई थी। अब पहले निकाय और लोकसभा चुनाव में जीतना है। इसके लिए सबको एकजुट होना पड़ेगा।
विज्ञापन

मीरापुर से विधायक चंदन चौहान ने कहा कि किसान मजदूर के हितों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा सरकार ने अब तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। सरकार किसान विरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री योगराज सिंह और पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है।
जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चलेंगे। सबका समान रूप से सम्मान किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, कृष्णपाल राठी, संजय राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, सुधीर भारतीय, कमल गौतम, संजय शर्मा, मोमीन जौला, सोमपाल प्रधान और राजीव बालियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed