{"_id":"650746d58e64012106066fa6","slug":"workers-left-shouting-slogans-against-the-government-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-7746-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शाहपुर - सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शाहपुर - सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता रवाना
Mon, 18 Sep 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
भाकियू की लखनऊ महापंचायत में जाने के लिए टोल पर इकठ्ठा हुए कार्यकर्ता । संवाद
फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर/छपार। किसानों की समस्याओं को लेकर लखनऊ में आयोजित होने वाली महापंचायत में भाग लेने के लिए क्षेत्र से सैकड़ों किसान रवाना हो गए हैं। किसानों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। वहीं, ब्लॉक अध्यक्ष मोनू प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता छपार टोल प्लाजा पर इकट्ठा हुए और काफिले के साथ रवाना हुए। इस दौरान राजा गुर्जर, दीपक गुर्जर, शशि, अफसर अली, मोमीन, बूटा सिंह, नाथीराम, सलेक, देवेंद्र सिंह, मांगे सिंह, भगवंत सिंह, आदिल मौजूद रहे।
शाहपुर में भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र बालियान ने बताया कि किसानों की समस्याए जिसमें गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य वृद्धि, बाढ़ से नष्ट हुई फसल का किसानों को मुआवजा न मिलना, किसानों को नलकूप पर निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने आदि समस्याओं को लेकर भाकियू हाई कमान के नेतृत्व में कल आज लखनऊ में महापंचायत आयोजित होगी। जिसमें शामिल होने लेने के लिए कस्बा शाहपुर के अलावा गांव सोरम, गोयला, रसूलपुर जाटान, दुल्हेरा, बसीकलां, पलड़ी, हजूरनगर आदि गांवों के सैकड़ों किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा
भोपा। यूसुफपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन के बैठक हुई। जिसमें कई समस्याओं पर चर्चा की गई। रविवार को सत्यवीर चौधरी के आवास पर एक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने समस्याओं को लेकर अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर उनसे कहा कि शीघ्र ही समस्या का निदान करें। अध्यक्षता सतबीर सिंह ने वह संचालन सर्वेन्द्र राठी ने किया। हवा सिंह, ऋषिपाल, प्रदीप, कपिल, अरविन्द, धर्मेन्द्र सिंह, विजय कुमार, अंकित, टिंकू, नरेश, नैतिक, प्रमोद, सन्नी पंवार, टीटू, बंटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने लखनऊ कूच किया
फोटो समाचार
खतौली। भाकियू की लखनऊ में होने वाली महापंचायत के लिए खतौली रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के लिए कूच किया। कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी की। युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम, ब्लाॅक अध्यक्ष सतेंद्र चौहान, अशोक घटायन, जोगेंद्र पहलवान, सचिन चौधरी, गुड्डू, ललित त्यागी, विमल प्रजापति, बिट्टू ठाकुर, खालिद गुर्जर, जुल्फकार छोटा, फुरकान मलिक, रोशन प्रधान, नीटू त्यागी, अंकित राठी, मनीष प्रजापति आदि के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में होने वाली भाकियू की महापंचायत के लिए कूच किया।