फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   WORKD RADIO DAY

Muzaffarnagar News: दौर बदला...फिर भी दिलों में अब भी बसा है रेडियो

Fri, 13 Feb 2026 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
WORKD RADIO DAY
बुढ़ाना मोड़। रेडियो ने एक समय में हर घर की आवाज़ बनकर समाज को जोड़ा था। सीमित संसाधनों के बावजूद, यह सूचना, मनोरंजन और सामाजिक संदेशों का सबसे सुलभ माध्यम था, जिसने लोगों के जीवन में गहरी छाप छोड़ी।
विज्ञापन

रेडियो के माध्यम से देश-दुनिया की खबरें, मौसम की जानकारी, खेती-किसानी के टिप्स और मनोरंजन सीधे लोगों तक पहुंचते थे। गांव-देहातों में सुबह की शुरुआत रेडियो की आवाज़ से होती थी।
विज्ञापन

चौपालों पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुनना लोगों को आपस में जोड़ता था।
गांव बरवाला निवासी सेवानिवृत कर्मचारी 85 वर्षीय बाबूराम शर्मा आज भी रेडियो के श्रोता हैं। नियमित रेडियो उनके पास ही रहती है। समाचार, लोक रागनियां, और पुराने गीत एवं अन्य परिचर्चा वह बड़े शौक से आज भी रेडियो पर सुनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीनना निवासी 73 वर्षीय शेर सिंह रेडियो के द्वारा अपना मनोरंजन करते हैं। विविध भारती से आने वाले कार्यक्रम, समाचार एवं रागनियां तथा अन्य कार्यक्रम वह बदस्तूर सुनते हैं वह कहते हैं इसमें कोई ज्यादा खर्च भी नहीं होता है तथा मनोरंजन हो जाता है।




गांव किनौनी निवासी रामपाल सिंह अमीन रेडियो को संचार का साधन मानते हैं समय-समय पर ग्रामीण जीवन पर कार्यक्रम एवं किसान खेती मौसम संबंधित सूचना मनोरंजन एवं समाचार बुलेटिन के द्वारा लोगों को जागरूक करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed