फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Work worth Rs 5.10 crore will be done in five bodies of the district from the 15th Finance Commission.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - 15वें वित्त से पांच निकायों में होंगे 5.10 करोड़ के काम

Wed, 31 Jan 2024 02:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 31 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Work worth Rs 5.10 crore will be done in five bodies of the district from the 15th Finance Commission.
---- विकास की बात
विज्ञापन

- डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति ने शहर के दो कार्यों को दी स्वीकृति

फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों के प्रस्तावों को चर्चा के बाद स्वीकृति प्रदान की गई। मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद समेत पांच निकायों के प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। इन निकायों में करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य होंगे।
विकास भवन के सभाकक्ष में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नगरीय निकायों को प्राप्त हुई टाइड और अनटाइड ग्रांट से कराए जाने वाले विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के अलावा नगर पंचायत शाहपुर, सिसौली, मीरापुर और भोकरहेड़ी से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बोर्ड बैठक में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, नगर पंचायत शाहपुर के चेयरमैन अकरम कुरैशी मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर के लिए रखे गए यह प्रस्ताव
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने करीब 1.47 करोड़ रुपये की लागत वाले कुल चार प्रस्ताव समिति के समक्ष स्वीकृति के लिए रखे थे। इनमें कंपनी बाग में सार्वजनिक शौचालय निर्माण, सुजड़ू चुंगी से सरकुलर रोड होते हुए रेशू विहार चौक तक साइड पटरी निर्माण, जानसठ ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के टी प्वाइंट पर सड़क निर्माण और महावीर चौक का सुंदरीकरण कार्य शामिल रहा। समिति में इन प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान नगरपालिका के दो प्रस्तावों को निरस्त कर दिया गया है। जानसठ पुल के नीचे सड़क निर्माण और महावीर चौक का सुंदरीकरण के कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई। इन दोनों कार्यों पर करीब 50 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां होंगे 4.40 करोड़ के कार्य
जिले की मीरापुर, सिसौली, शाहपुर, भोकरहेड़ी में 4.40 करोड़ के कार्य होंगे। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पालिका परिषद सहित पांच नगरीय निकायों में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से विकास कार्य कराए जाने के प्रस्तावों को चर्चा के बाद स्वीकृति प्रदान की गई। डीएम ने करीब 5.10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed