{"_id":"69f799e508254f1d3d0b7d26","slug":"work-should-be-completed-within-the-stipulated-time-kapil-dev-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-170503-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय में पूरा किया जाए कार्य : कपिल देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय समय में पूरा किया जाए कार्य : कपिल देव
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग पर अंडरपास के निर्माण की जानकारी लेने पहुंचे कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अगव
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सरकुलर रोड स्थित चौधरी चरण सिंह चौक से श्रीराम कॉलेज तक निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का गहन परीक्षण किया।
मंत्री ने रेलवे और संबंधित विभागों के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुविधा से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी।
अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्माण कार्य तीव्र गति से पूरा करने और गुणवत्ता के उच्चतम मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कर आमजन को शीघ्र राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
मंत्री ने विशेष रूप से सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और आमजन, विशेषकर स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह अंडरपास क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा और जाम की समस्या से स्थायी राहत दिलाएगा।