फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women took out candle march against CAA

महिलाओं ने सीएए के खिलाफ निकाला कैंडलमार्च, धरने को दिया समर्थन

Thu, 30 Jan 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Women took out candle march against CAA
देवबंद में सीएए के विरोध में कैंडल मार्च निकालते लोग - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। मदरसा जामिया जैनब लिलबनात के महिला स्टॉफ ने सीएए के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला और ईदगाह मैदान में धरना दे रहीं महिलाओं को समर्थन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम दारुल उलूम के समीप स्थित मदरसा जामिया जैनब लिल बनात की महिला स्टॉफ ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। संस्था की प्रभारी के नेतृत्व में मदरसे से शुरू हुआ महिलाओं का कैंडल मार्च ईदगाह मैदान पहुंचा। जहां पहुंचकर उन्होंने धरने को समर्थन दिया। कैंडल मार्च में करीब 50 से अधिक महिलाएं शामिल रहीं। जिन्होंने केंद्र सरकार से सीएए और एनपीआर जैसे काले कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा में लगे हैं 50 से अधिक लोग
देवबंद। ईदगाह मैदान में चल रहे महिलाओं के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में साफ सफाई और व्यवस्था बनाने से लेकर रात्रि में धरने पर बैठने वाली महिलाओं की सुरक्षा में करीब 50 से अधिक लोग लगे रहते हैं। रात में लोगों के जाने के बाद यह लोग ईदगाह मैदान की साफ सफाई करते हैं और महिलाओं के भोजन आदि की व्यवस्था करते हैं। जबकि उनकी सुरक्षा के लिए वह गर्म कंबल लेकर ईदगाह मैदान के आसपास ही बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed