{"_id":"63c2ea0072519529413d0ada","slug":"women-teachers-association-demands-restoration-of-old-pension-scheme-muzaffarnagar-news-c-14-1-79276-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: महिला शिक्षक संघ ने की पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: महिला शिक्षक संघ ने की पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग
विज्ञापन
शामली में सांसद को ज्ञापन देती शिक्षिकाएं।
- सांसद प्रदीप चौधरी को संघ के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उप्र महिला शिक्षक संघ जनपद शामली ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग को लेकर कैराना क्षेत्र के सांसद प्रदीप चौधरी को ज्ञापन दिया। शिक्षिकाओं ने कहा कि नई पेंशन योजना शिक्षक व कर्मचारियों के हित में नहीं है। इसलिए नई पेंशन योजना शिक्षक कर्मचारी समाज केे स्वीकार नहीं है।
महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने शनिवार को जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी के नेतृत्व में हनुमान मार्ग स्थित कार्यालय पर सांसद प्रदीप चौधरी से मिलकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि उप्र राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं उप्र महिला शिक्षक संघ व अन्य संबद्ध संगठनों के आंदोलन, ज्ञापन और वार्ता के माध्यम से सरकार का ध्यान बार-बार आकृष्ट कराया गया, लेकिन अभी तक कर्मचारियों की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु कोई प्रगति नहीं हुई। जबकि कई प्रदेश सरकारों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी गई है।
उन्होंने शिक्षक कर्मचारी समाज के हित के हित को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। इस दौरान सांसद ने शिक्षक कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण अपने स्तर से कराने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संघ की जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी, संरक्षक सुहासिनी, महामंत्री कुसुमलता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाइस्ता खान, मीडिया प्रभारी रेणुका शर्मा, उपाध्यक्ष रेशमा, संयुक्त मंत्री पिंकी आदि मौजूद रही।