फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women honored in Bhagwat Katha

भागवत कथा में महिलाओं को किया सम्मानित

Wed, 09 Mar 2022 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Women honored in Bhagwat Katha
भोपा में आयोजित भागवत कथा में महिलाओं को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, भोपा। नगर के शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अनेकों महिलाओं को सम्मानित कर धार्मिक ग्रंथ भेंट किये। कथा में कृष्ण जन्मोत्सव, लक्ष्मी नारायण का स्वयंवर व सतयुगी रास की अनेक सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गयी।
विज्ञापन

कथा व्यास ब्रह्मकुमारीज प्रवेश दीदी ने कहा कि गीता ज्ञान सब समस्याओं का समाधान है। नारी का सम्मान सभी शास्त्रों में किया गया है। परम योगिनी माता राज नंदेश्वरी ने कहा कि नारी का स्वरूप अनेक रूप में महान है। जननी माता, धरती माता, गोमाता, भारत माता व देवी के रुप में स्त्री की पूजा की जाती है। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के सम्मान को सर्वोपरि माना है। कांति राठी ने कहा कि सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। धर्मपाल राठी, आदर्श जैन, राजेश शिवाच, पं. रामकुमार शर्मा, आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री ने भी नारी शक्ति पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजकुमारी माता, डा. वीरपाल सहरावत, राजकुमार, श्रवण कुमार, परि बहन, सुभाष वालिया, पारुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बेहड़ा थ्रू उच्च प्राथमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने महिला सम्मान का संदेश दिया। इस मौके पर शिक्षक सुधीर कुमार, दिनेश कुमार, अनुज कुमार, शिक्षिका रीना रानी, मोनिका गर्ग,आरती, परवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed