फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women got respect and employment: Malik

महिलाओं को सम्मान और रोजगार मिला : मलिक

Tue, 23 Mar 2021 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Women got respect and employment: Malik
बुढ़ाना में खंड विकास कार्यालय परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक देते विधायक व बीडीओ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
महिलाओं को सम्मान और रोजगार मिला : मलिक
विज्ञापन

बुढ़ाना। विकास खंड परिसर में आयोजित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यक्रम में विधायक उमेश मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को सम्मान व रोजगार मिला है। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। इस मौके पर विधायक ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डेढ़ लाख रुपये का चेक भेंट किया। कन्या सुमंगला योजना के तहत महिलाओं को प्रमाणपत्र का वितरण किया।

बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र की विकास खंड परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा समूह में बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री स्टॉल लगाए गए। क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाओं व बेटियों को एक समान अधिकार व सम्मान मिला है। उनकी सरकार में महिलाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं व बेटियां अच्छी आय प्राप्त कर रही हैं। भाजपा सरकार में महिलाएं व बेटियां सुरक्षित है। कार्यक्रम में भाग लेने वाली दस स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विधायक ने डेढ़ लाख का चेक भेंट किया। खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि प्रत्येक स्वयं सहायता समूह को 15-15 हजार रुपये की धनराशि दी गई है। इस मौके पर विधायक ने कन्या सुमंगला योजना के तहत महिलाओं को प्रमाणपत्र भी भेंट किए। इस मौके पर सभी ने जल संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति की सदस्या एकता गुप्ता, जिला महामंत्री विनीत कात्यान, सुधीर सैनी, डॉ. राजीव कुमार, शिवराज सिंह, राजेश संगल और विनोद सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed