फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women formed human chain for drainage

Muzaffarnagar News: जलनिकासी के लिए महिलाओं ने बनाई मानव शृंखला

Mon, 18 Dec 2023 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Women formed human chain for drainage
मुजफ्फरनगर। ओम पैराडाइज में जलनिकासी नहीं होने से नाराज कॉलोनी की महिलाओं ने जानसठ रोड पर मानव शृंखला बनाते हुए मार्ग जाम कर दिया। दो घंटे तक हंगामा रहा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल मौके पर पहुंचे और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। महिलाओं ने कहा कि अगर एक सप्ताह में समाधान नहीं हुआ तो महिलाएं मार्ग जाम कर आंदोलन शुरू कर देंगी।
विज्ञापन

रविवार को ओम पैराडाइज कॉलोनी की महिलाएं जानसठ मार्ग पर पहुंची और जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं के विरोध के चलते पुलिस को वापस लौटना पड़ा। महिलाओं का कहना था कि कॉलोनी से जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। मुख्य मार्ग पर जलभराव है और बीमारियां फैल रही हैं। पालिका, एमडीए और प्रशासन का रवैया बेहद निराशाजनक है। समस्या का समाधान निकालने के लिए सार्थक प्रयास नहीं किए गए हैं। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कॉलोनी के लोगों का पक्ष जाना और समाधान का भरोसा दिया। राज्यमंत्री ने पालिका और एमडीए के अधिकारियों से बातचीत कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर डॉ. संगीता चौधरी, सविता अग्रवाल, शैफाली मित्तल, दीपाली गुप्ता, सविता अग्रवाल, ईशा कुच्छल, प्रभा तायल, पूनम पुंडीर शामिल रहीं। उधर, जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस को रूट डायवर्जन कर वाहन निकालने पड़े।
विज्ञापन

-------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
केंद्रीय राज्यमंत्री भी पहुंचे समस्या जानने
धरना समाप्त होने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान भी कॉलोनी में पहुंचे और लोगों से जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। कॉलोनी के लोगों को समस्या नहीं होने दी जाएगी।
------------------------------------------------
इनसेट
निकासी के लिए कराई खोदाई
पालिका की टीम ने पहुंचकर जलनिकासी का कार्य शुरू किया। यहां पर कच्चा नाला खोदकर पानी को करीब चार सौ मीटर दूर के मुख्य नाले में डाले जाने की बात कही जा रही है। हालांकि खोदाई का कार्य अभी अधूरा है।

------------------------------------------------
आंदोलन से नहीं हटेंगे पीछे : संगीता
फोटो
शिक्षिका डॉ. संगीता चौधरी ने कहा कि लोगों की सबसे बड़ी समस्या पर प्रशासन का ध्यान नहीं है। बीमारियां फैलने का खतरा है। समाधान नहीं हुआ तो फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
-----------------------------------------------
हादसों का इंतजार कर रहा प्रशासन : नीरा
फोटो
नागरिक नीरा शर्मा ने कहा कि प्रशासन हादसों का इंतजार कर रहा है। यहां लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है, लेकिन किसी का समस्या की ओर ध्यान नहीं है। समाधान होने तक विरोध जारी रहेगा।
-------------------------------------------------
मांगपत्र दिए, समाधान नहीं हुआ : ईशा
फोटो
प्रदर्शन में पहुंची ईशा कुच्छल का कहना है कि बार-बार प्रशासन और पालिका को अपना मांगपत्र दिया गया है, लेकिन किसी ने कॉलोनी की इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया।
--------------------------------------------
जीवन से किया जा रहा खिलवाड़ : अग्रवाल
फोटो
नागरिक अजय अग्रवाल का कहना है कि पालिका प्रशासन को गंभीरता दिखानी चाहिए। लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां बीमारियां फैलने का खतरा है।
--------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed